जगदलपुर : उन्नाव रेप मामले में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

Spread the love

जगदलपुर, 26 दिसंबर (हि. स.)। बस्तर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत राज झा व महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद के नेतृत्व में उन्नाव रेप केस के विरोध में व न्याय मांग को लेकर बस्तर जिला यूथ कांग्रेस व महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने संभाग मुख्यालय राजीव भवन के समक्ष सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर है, जबकि आरोपित नेता कुलदीप सेंगर खुलेआम आज़ाद घूम रहा है। जिसके विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त,त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि, “उन्नाव रेप केस जैसे गंभीर मामलों में यदि पीड़िता को पूर्ण और संतोषजनक न्याय नहीं मिलता, तो यह पूरे समाज के विश्वास को झकझोर देता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद व चंपा ठाकुर ने कहा कि, इस प्रदर्शन का उद्देश्य न्याय की मांग, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दिलाना और पीड़िता के प्रति एकजुटता व्यक्त करना रहा।ऐसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही समाज को गलत संदेश देती है ,और अपराधियों के हौसले बढ़ाती है। जिसका महिला कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने कहा कि, जब तक देश की हर महिला स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करेगी और उसे समय पर न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यूथ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। हम सड़क से लेकर संसद तक महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। यह आंदोलन केवल एक दिन का नहीं, बल्कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में एक निरंतर संघर्ष है उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएं,ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन,वरिष्ठ कांग्रेसी रविशंकर तिवारी,हेमू उपाध्याय,मनोज साहनी,वीरेंद्र साहनी, प्रभारी महामंत्री अभिषेक नायडू, जाहिद हुसैन,अल्ताफ उल्ला खान, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया,सुषमा सुता,पार्षद सूर्यापानी,शुभम यदू, जस्टिन भवानी,लोकेश चौधरी,रंगा राव, प्रभुदास नाग,राकेश मोर, ललिता राव,कमलेश पाठक,अनुराग महतो,नीतीश शर्मा, एस नीला,सायमा अशरफ,रजत जोशी,वैभव,हेमंत पांडे,इंदर झझ,प्रदीप,खेमराज सेठिया आदि मौजूद रहे।