नीरज त्यागी ने जताया आभार, वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद

Spread the love

नीरज त्यागी ने जताया आभार, वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद

गाजियाबाद । विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप, किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप चौधरी से राजनगर मंडल के नव-घोषित अध्यक्ष नीरज त्यागी ने उनके आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नीरज त्यागी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वह अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
इस मौके पर विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, मंत्री नरेन्द्र कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, महानगर उपाध्यक्ष रनीता सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, मोनू त्यागी ने नीरज त्यागी को अपनी ओर से बधाई दी, मिठाई खिलाकर पटका पहनाकर स्वागत किया। सभी ने साथ ही साथ जिला प्रतिनिधि बनाए जाने पर विनीत शर्मा को भी बधाई दी। महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने विश्वास जताया कि नीरज त्यागी के नेतृत्व में राजनगर मंडल को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और 2027 में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के पहले से ही संकल्प बद्ध होकर काम करने की बात कही। नव घोषित मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी ने कहा मंडल का हर कार्यकर्ता आज से खुद को मंडल अध्यक्ष मानकर संगठन के कार्य में जुट जाए। इस दौरान मंडल के कई कार्यकर्ता जिनमें उपेन्द्र शिसोदिया, आर सी शर्मा, मनीष मित्तल, श्रीचंद चौहान, अनुज राघव, विजय कोरी, मानिक नागर, दीपक वर्मा , जुगनू ठाकुर आदि भी मौजूद रहे।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का अघोषित स्वागत कार्यक्रम उनके पी ब्लॉक कार्यालय में लगातार जारी है, जिसमें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जो मंडल में जोश और एकजुटता का नया उत्साह भरने का काम कर रहा है। कार्यकर्ताओं के बीच ऊर्जा और समर्पण का माहौल देखने को मिल रहा है।