मुक्तिधाम की भूमि पर अतिक्रमण का आड़ावाल सरपंच सहित ग्राम वासियों ने किया विरोध

Spread the love

जगदलपुर, 28 दिसंबर । शहर के निकट गोरिया बहार पुल के नीचे आड़ावाल ग्राम पंचायत के अधीन गोरिया बहार पुल के नीचे बरसों से ग्राम पंचायत आड़ावाल कचोरापारा, कुम्हारपारा एवं आस-पास के ग्रामीण के द्वारा उक्त भूमि का उपयोग मुक्तिधाम के रूप में वर्षो से करते आ रहे हैं। इस जमीन से लग कर राजेन्द्र मुदलियार की कृषि भूमि है। सरपंच सहित ग्राम वासियों का कहना है कि शासकीय भूमि को उक्त व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। सरहद को हटाकर मरघट की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद विवाद की स्थिति निर्मित हाे गई ।

आड़ावाल ग्राम पंचायत की सरपंच जयंती कश्यप ने रविवार काे बताया कि मुक्तिधाम की भूमि लगभग एक एकड़ बतीस डिसमिल शासकीय भूमि है, राजेन्द्र मुदलियार मुक्तिधाम की भूमि पर कब्जा कर रहा है । उन्हाेने बताया कि विधिवत सीमांकन के पश्चात उन्होंने फेंसिंग बाढ़ लगाया था, जिसे उक्त भू स्वामी द्वारा हटाकर अतिक्रमण किया जा रहा है । जिसका विरोध ग्रामवासी सरपंच पूर्व सरपंच पंच सहित ग्राम वासियों के द्वारा किया जा रहा है। जयंती कश्यप ने मीडिया के माध्यम से शासन प्रशासन से इस मामले पर हस्तक्षेप कर मामला निपटारा का निवेदन किया है । ताकि विवाद की स्थिति निर्मित ना हो और शासकीय भूमि जिसे मरघट का उपयोग किया जाता है वह सुचारू रूप से चलता रहे । वहीं मुक्तिधाम भूमि से लगे भूस्वामी राजेन्द्र मुदलियार ने बताया कि वे विगत 40 वर्षों से इस जमीन पर कृषि कर रहे हैं ।