सचिवालय डेंजर और बुल्स की शानदार जीत

Spread the love

देहरादून, 11 अप्रैल । देहरादून में खेली जा रही सचिवालय सुपर लीग 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में सचिवालय डेंजर ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के दम पर सचिवालय लायंस को 42 रनो से हरा दिया। इसी तरह एक अन्य मूकाबले में सचिवालय बुल्स ने राइजिंग को मात दी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सचिवालय डेंजर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नूर मोहम्मद ने 42 और सतवीर सिंह सजवाण ने 41 रन बनाए। लायंस की ओर से मदन बाफिला ने 3 और प्रमोद ने 2 विकेट चटकाए।

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय लायंस की टीम 145 रन ही बना सकी। टीम के लिए मदन ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। सचिवालय डेंजर की ओर से फाजिल ने 4, वीरेंद्र सिंह और अर्जुन कुमार ने 2-2 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मोहम्मद फाजिल को ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया।

दूसरा मैच सचिवालय बुल्स और राइजिंग के बीच खेला गया। बुल्स ने पहले खेलते हुए 155 रन बनाए। सुधांशु राणा ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। राइजिंग के लिए अमित सतवाल, राकेश जोशी और विश्वस्वरूप भंडारी ने 02-02 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग की टीम 81 रनों पर ऑल आउट हो गई। रोहित पंत ने 21 रन बनाए। बुल्स की ओर से विक्की ने लगातार 04 गेंदों में 04 विकेट लेने के साथ कुल 05 विकेट लिए। विक्की को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।