सुपौल, 11 अप्रैल । जिले में नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नदी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए नदी थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 24 लीटर नेपाली शराब बरामद की। हालांकि कार्रवाई के दौरान धंधेबाज मौके से फरार हो गया। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और संबंधित मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले भर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।