दरभंगा पुलिस ने ठगी कांड का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के नौडेगा गांव निवासी शक्ति लालदेव, राजाबाबू लालदेव और ज्योतिष लालदेव को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर तेईस ग्राम गला हुआ सोना, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल और अपराध के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए।

इसी मामले में सोना गलाने वाले सोनार उगन कुमार साह, निवासी बहेड़ी, को भी पुलिस ने पकड़ा है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अंजलि कुमारी, सहायकद अवर निरीक्षक दीपक कुमार सिंह, चौकीदार बबलू पासवान और विजय पासवान की अहम भूमिका रही।