उन्होंने कहा कि बदलापुर महोत्सव जैसी पहल सांस्कृतिक गौरव और विकास की भावना को एक साथ जोड़ती हैं। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मकता, एकता और उत्साह का संचार करते हैं।