बगहा पुलिस जिला के गोवर्धना थाना क्षेत्र अन्तर्गत खैरवा टोला खेल मैदान, बखरी बाजार में चुनावी सभा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय प्रशासन को सभी तैयारियां ससमय पर पूर्ण करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह का 04 नवंबर को संभावित चुनावी सभा गोवर्धना थाना क्षेत्र अन्तर्गत खैरवा टोला खेल मैदान, बखरी बाजार में प्रस्तावित हैं।
इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ।उक्त बातें एसपी ने प्रेस वार्ता दौरान बताया किया गया। उक्त अवसर पर 65वीं सशस्त्र सीमा बल के समादेष्टा, पुलिस निरीक्षक अंचल रामनगर,थानाध्यक्ष गोवर्धना मौजूद रहें।