प्रदेश की 21 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य

Spread the love

गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. ने मंगलवार काे बताया कि प्रदेश की 21 चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिनमें सहकारी क्षेत्र की 1, निजी क्षेत्र की 20 चीनी मिलें शामिल हैं। प्रदेश की संचालित चीनी मिलों में सहारनपुर परिक्षेत्र की 5 चीनी मिलें, मेरठ परिक्षेत्र की 8, मुरादाबाद परिक्षेत्र की 2, लखनऊ परिक्षेत्र की 6 चीनी मिलों ने पेराई कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की अन्य 32 चीनी मिलों द्वारा पेराई कार्य शुरू करने की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर गन्ना खरीद के लिए इण्डेंट जारी कर दिया है। इन चीनी मिलों का संचालन भी अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। अवशेष 69 चीनी मिलें भी शीघ्र ही संचालित हो जाएगी।

गन्ना आयुक्त ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के देय गन्ना मूल्य का नियमानुसार त्वरित भुगतान करने के लिए चीनी मिलों को निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं, जिस क्रम में मिलों द्वारा वर्तमान पेराई सत्र के देय गन्ना मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है। चीनी मिलों के समय से संचालन से गेहूं बुवाई के लिए खेत खाली होने से किसानों को सुगमता होगी।

————–