कटिहार : विधानसभावार रुझान में एनडीए सात में छह सीट पर आगे

Spread the love

विधानसभावार कटिहार सदर से भाजपा के तारकिशोर प्रसाद वीआईपी के सौरभ अग्रवाल से 9वें राउंड में 1482 मत से आगे चल रहे हैं। बरारी से जदयू के बिजय सिंह 7वें राउंड में कांग्रेस के तौकीर आलम से 28688 मत आगे, कदवा से जदयू के दुलाल चंद गोस्वामी 9वें राउंड में कांग्रेस के शकील अहमद से 19412 मत से आगे, कोढ़ा से भाजपा के कविता पासवान 6ठे राउंड में कांग्रेस के पूनम पासवान से 11238 मत से आगे, प्राणपुर से भाजपा के निशा सिंह 7वें राउंड में राजद के इशरत प्रवीण से 23010 मत से आगे, बलरामपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगीता देवी 12वें राउंड में, एआई एमआईएम के आदिल हुसैन से 18986 मत से आगे तथा मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के मनोहर सिंह छठे राउंड में जदयू के शम्भू सुमन से 3113 मत से आगे चल रहे हैं।