राजग ने बिहार विधानसभा चुनाव में लहराया परचम, 243 में से 202 पर आगे, जीती 194 सीटें

Spread the love

बिहार में एनडीए में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी, दीपांकर भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीआई-एमएल), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीएम), और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज ने भी राज्य की सभी 243 सीटों पर दावा ठोका था।

किस सीट पर कौन जीता-कौन आगे

भारतीय जनता पार्टी – भाजपा 89 जीती, कुल 89 सीट।

जनता दल (यूनाइटेड)-जद(यू) 78 जीती, 07 – आगे कुल-85 सीट।

राष्ट्रीय जनता दल-राजद 24 जीता, 01 पर आगे कुल- 25 सीट।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 18 पर जीत 01 पर आगे कुल -19 सीट।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – कांग्रेस-06 पर जीत।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन – एआईएमआईएम- 5 पर जीत।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) – 05 पर जीत- कुल 05 सीट।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा – आरएसएचटीएलकेएम 04 जीती -कुल -4 सीट।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) – सीपीआई (एमएल) (एल) 02 पर जीत-कुल 02 सीट।

भारतीय समावेशी पार्टी – आईआईपी 01 सीट पर आगे-कुल सीट 01।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – सीपीआई (एम) 01 सीट पर आगे-कुल सीट-01।

बहुजन समाज पार्टी – बीएसपी -01 सीट पर आगे-कुल सीट -01।