शादी की सालगिरह पर माता-पिता बने राजकुमार राव और पत्रलेखा

Spread the love

सालगिरह पर मिला सबसे बड़ा तोहफा

राजकुमार और पत्रलेखा ने सुबह-सुबह अपने फैंस को यह बताते हुए खुशी जताई कि उनकी चौथी सालगिरह सबसे खास बन गई, क्योंकि इसी दिन उन्हें बेटी का आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें इस खास मौके पर उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। इस जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें लिखा है, “हम सातवें आसमान पर हैं। भगवान ने हमें एक बेटी का आशीर्वाद देकर सबसे बड़ा उपहार दिया है।” गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबरों की पुष्टि करते हुए लिखा था कि सीबेबी आने वाला है।”

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी। दिलचस्प बात यह है कि पत्रलेखा ने राजकुमार को पहली बार फिल्म लव सेक्स और धोखा में देखा था, जबकि राजकुमार ने उन्हें एक विज्ञापन में नोटिस किया था। जहां राजकुमार पहली नजर में ही पत्रलेखा पर फिदा हो गए थे, वहीं पत्रलेखा की राय शुरुआत में कुछ अलग थी और उन्हें राजकुमार ज्यादा पसंद नहीं आए थे। लेकिन साल 2014 में फिल्म सिटीलाइट्स में साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनकी खूबसूरत प्रेम कहानी की शुरुआत हुई।

————–