मीरजापुर, 16 नवंबर । राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारूलता चौधरी ने रविवार को छानबे क्षेत्र के भटेवरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डन सरिता सिंह समेत तीन अध्यापिकाएं अनुपस्थित पाई गईं। विज्ञान और गणित विषय की अध्यापिकाओं के पद डेढ़ साल से रिक्त होने की जानकारी पर उपाध्यक्ष भड़क उठीं।