मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर किया नमन

Spread the love

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने संदेश में लिखा अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति, महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। आपने रणभूमि में अंग्रेजों के खिलाफ आर-पार का संघर्ष कर संपूर्ण देश को आजादी के लिए एकजुट किया और सन 1857 की क्रांति को नई दिशा दी। आपका वीरतापूर्ण जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।