चार विषयों में विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने का आज से अंतिम अवसर

Spread the love

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार उक्तानुसार सभी अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आइडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर माय रिक्रूटमेंट → डिटेल्ड फॉर्म कम स्क्रुटनी→ एप्लाई नाऊ का चयन कर आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद, अभ्यर्थियों को इसकी दो प्रतियां प्रिंट कर अपने पास रखनी होंगी।

दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधित विभाग, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर, द्वारा किया जाएगा। संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचित कराने की कार्रवाई संपादित की जाएगी। आयोग द्वारा इस संबंध में पृथक से कोई सूचना नहीं दी जाएगी। निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र माना जाएगा और परिणाम में विचारित नहीं किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद, पात्र अभ्यर्थियों की सूची निदेशालय द्वारा आयोग को भेजी जाएगी, जिसके बाद आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए निदेशालय को अभिस्तावित किए जाएंगे।