अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई ,एक की मौत, एक गंभीर

Spread the love

थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि बीती रात को नरेश उम्र 25 वर्ष अपने साथी साहिल के साथ बाइक पर सवार होकर परथला ओवरब्रिज के पास से गुजर रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान नरेश की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।