मौसम विभाग के अनुसार लूणकरणसर के अलावा नागौर का न्यूनतम तापमान 7, माउंट आबू का 7.1, करौली का 7.2, फतेहपुर और अलवर का 7.5, दौसा का 7.8, बारा का 8.6, जालौर का 8.7, भीलवाड़ा, वनस्थली और सीकर का 9, चित्तौडग़ढ़ का 9.3, पिलानी और डबोक का 9.6, चूरू का 9.8 और पाली का 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। 30.5 डिग्री के साथ जोधपुर का दिन और 13.5 डिग्री के साथ बाड़मेर की रात सबसे गर्म रही। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 2-3 दिन आंशिक बादलों की आवाजाही होने से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत की कुछ भागों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 18 से 20 दिसंबर के आसपास सक्रिय होने की संभावना है।