प्रधानमंत्री ने कहा कि बरुआ असम के विकास को आगे बढ़ाने और राज्य की समृद्ध संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने के प्रति भी बेहद समर्पित थे। मोदी ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं।”