प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्षेत्र है काशी, नहीं कटना चाहिए सही मतदाताओं का नाम : धर्मपाल सिंह

Spread the love

भाजपा की ओर से तीनों विधानसभा के बनाए गए बूथ अधिकारियों में उत्तरी से मधुकर चित्रांश, दक्षिणी से अशोक जाटव और कैंट से अशोक पटेल पर एसआईआर की जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने उन्हें संगठन कार्य के बिंदुओं को अवगत कराया। एसआईआर के लिए महानगर काशी के प्रभारी एवं महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में काशी महानगर का एक-एक कार्यकर्ता एसआईआर फॉर्म अभियान में जुटा हुआ है। फॉर्म भरने को लेकर गंभीर है, वह स्वयं भी फॉर्म भर रहा है और अपने परिचितों का फार्म भरवाने में मदद कर रहा है। इसी तरह बीएलए टू की जिम्मेदारी निभा रहे हमारे कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं।