नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी में दीपेश कुमार निराला को अध्यक्ष, उमाशंकर सिंह को महासचिव तथा विनोद कुमार बेगवानी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गठन के बाद सदस्यों ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए संगठन के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने कहा कि संविधान और विभिन्न कानूनों के तहत नागरिकों को कई अधिकार प्राप्त हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में आम लोग उनका लाभ नहीं उठा पाते। सरकार द्वारा गठित विभिन्न आयोगों, फोरम और बोर्ड जैसे क्वासी ज्यूडिशल निकायों के माध्यम से बिना वकील के भी कम खर्च में न्याय प्राप्त किया जा सकता है, पर इसकी जानकारी आमजन तक नहीं पहुंच पाती। इसी उद्देश्य से हमर अधिकार मंच का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि संगठन झारखंड के विभिन्न जिलों में नागरिकों को उनके अधिकारों, शिकायत निवारण प्रक्रिया और कानूनी जागरूकता से जोड़ने का कार्य करेगा।