ट्राई ने आईआरडीएआई नियामित संस्थाओं के लिए 1600-सीरीज नंबर का दिया निर्देश

Spread the love

केंद्रीय संचार मंत्रालय के अनुसार, दूरसंचार विभाग ने ‘1600’ सीरीज नंबर बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र की संस्थाओं और सरकारी संगठनों के लिए आवंटित किए हैं। अब तक लगभग 570 संस्थाओं ने 3000 से अधिक नंबर सब्सक्राइब कर लिए हैं।

ट्राई ने कहा कि इस कदम के माध्यम से उपभोक्ता आसानी से पहचान सकेंगे कि कॉल किसी विश्वसनीय वित्तीय संस्था से आई है और मानक 10 अंकों वाले नंबर से होने वाले धोखाधड़ीपूर्ण कॉल का जोखिम कम होगा।