चार दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 22 दिसम्बर से

Spread the love

उल्लेखनीय है कि समापन समारोह अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा, जो कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान करेगा।

चार दिवसीय खेल आयोजन में जिले के विभिन्न सरकारी एवम गैर सरकारी विद्यालयों से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन एवं हाफ मैराथन जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से जिले की आने वाली पीढ़ी में सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। छात्र- छात्राओं के बीच विभिन्न खेल के बहाने एकता और समरसता का संदेश जाएगा। आयोजकों के अनुसार सांसद खेल महोत्सव जिले के उभरते खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आयोजन समिति ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और सांसद खेल महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएं।