पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने रविवार के बताया कि पकड़े गए आरोपितों में बड़ौत निवासी मोहित कुमार, पुनीत कुमार, वरदान, दिल्ली निवासी अनुज कुमार, मुजफ्फरनगर निवासी अक्षय और दो महिलाएं शामिल हैं। ये लोग फर्जी इंटरव्यू आयोजित कर लोगों को नौकरी का झांसा देते थे। आरोपितों के पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद हुए हैं।