चिडग़ांव में 810 ग्राम चरस बरामद, एक गिरफ्तार

Spread the love

आरोपी की पहचान 46 वर्षीय सूर्य देव पुत्र स्वर्गीय रोशन लाल, निवासी गांव व डाकघर खाबल तहसील चिडग़ांव जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बरामद चरस को कब्जे में ले लिया है। आरोपित के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नियमित जांच और नाकेबंदी के दौरान की गई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे नशे के स्रोत तथा नेटवर्क को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।