मुख्यमंत्री शाम 4.10 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के हेलीपेड से बिलासपुर रवाना होंगे। शाम 06:30 बजे राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई बिलासपुर पहुंचेंगे। जहां वे राज्य युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और रात 08:45 बजे पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।