मानगो और उलीडीह मंडल के नव निर्वाचित भाजपा अध्यक्षों ने लिया सरयू राय का आशीर्वाद

Spread the love

विधायक सरयू राय ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के प्रति दायित्व निभाना भी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता एकजुट होकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

राय से मिलने वालों में मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविंद्र राय सहित राकेश प्रसाद, राजू प्रजापति, अभय, विकेश, महेश, अमित, विकास जायसवाल, मनोज तिवारी, सुशील पांडेय, सुमन श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी, अमित कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।