पूर्व विधायक ने रेलवे मंत्री से धामपुर में वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज बनाने की मांग उठाई

Spread the love

उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि धामपुर एक औद्योगिक व शैक्षिक केन्द्र के साथ-साथ तहसील मुख्यालय भी हैं। यहां हजारों व्यक्तियों का प्रतिदिन आना जाना होता है। अतः देहरादून से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज धामपुर में होता है तो यहां के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

इस मौके पर उनके साथ धामपुर क्षेत्र के तेजवीर सिंह चौहान वसीम सुरेंद्र सिंह सोमपाल राजकुमार कृपाल सिंह देवेंद्र सिंह महेंद्र शर्मा ओमप्रकाश सिंह जयपाल सिंह चंद्रपाल सिंह वीरेंद्र सिंह चौहान सुरेंद्र प्रजापति आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।