कबाड़ गोदाम लगी भीषण आग, लाखाें का नुकसान

Spread the love

बुधवार देर शाम ग्राम लिबरहेडी में कबाड़ के गोदाम में अचानक से लगी आग ने रौद्र रूप ले लिया। आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड मंगलौर को दी गई, लेकिन आग बढ़ते देख रुड़की से भी दमकल गाड़ी मंगानी पड़ी। मंगलौर और रुड़की के तीन फायर टैंकरों की मदद से दमकलकर्मियाें ने आग को कड़ी मेहनत से बुझाया और आग फैलने से भी रोक दिया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पास ही स्थित आवासीय भवनों को भी जलने से बचाया। गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। माना जा रहा है कि आग सम्भवत गोदाम के पास जा रही विद्युत लाइन वायरों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से लगी होगी। कबाड़ गोदाम स्वामी शमशाद पुत्र शागीर निवासी लीबरहेडी के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हो गया है।