वाजपेयी के व्यक्तित्व में सरलता और नेतृत्व का था अद्भुत समन्वय : सरयू

Spread the love

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) महानगर के बारीडीह स्थित कार्यालय में आयो‍जित पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि जब वाजपेयी संगठनात्मक कार्यों के लिए क्षेत्र में आते थे, तब बहुत कम लोगों के पास वाहन होता था। ऐसे में वे बिना कोई इंतजार किए कई बार रिक्शे से कार्यालय पहुंच जाते थे, स्वागत जुलूस की प्रतीक्षा नहीं करते थे और अनेक अवसरों पर कार्यकर्ताओं के घर पर ही ठहर जाते थे।

राय ने बताया कि किस प्रकार वाजपेयी वर्ष 1996 में 13 दिनों के लिए देश के प्रधानमंत्री बने, फिर किस प्रकार विचारधारा और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण जनता पार्टी से अलग होकर भाजपा का गठन हुआ। यह सब उनके सिद्धांतवादी और दृढ़ चरित्र का प्रतीक है। संसद भवन परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में स्थापित हुई, जिसकी मांग उन्होंने जेपी मंच के माध्यम से रखी थी।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने पूूूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया।

कार्यक्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, दुर्गा राव, प्रेम सक्सेना, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा, प्रकाश कोया राजेश प्रसाद, संजीव सिंह, शंकर कर्मकार, राकेश कुमार, बबलू कुमार, लालू गौड़, प्रवीण सिंह सहित अन्‍य मौजूद थे।