डमटाल में 7.75 ग्राम चिटटा बरामद, एक गिरफ्तार

Spread the love

धर्मशाला, 01 जनवरी । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाते हुये पुलिस थाना डमटाल के अधीन एक व्यक्ति से 7.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने डमटाल थाना के तहत संगेहड़ में राजिन्द्र कुमार उर्फ ननू पुत्र बाबू राम निवासी गांव संगेहड़ डाकखाना मोहटली तहसील इन्दौरा जिला कांगड़ा के रिहाईशी मकान की तलाशी के दौरान 7.75 ग्राम चिटटा बरामद करने में सफलता हासिल की है। जिस पर उपरोक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज किया है।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामले में आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।