चलती माेटरसाइकिल में लगी आग, माेटरसाइकिल जलकर हुई खाक

Spread the love

जगदलपुर, 22 जनवरी । बस्तर जिले के बकावंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बकावंड में एक चलती माेटरसाइकिल में आग लग गई । माेटरसाइकिल चालक ने किसी तरह माेटरसाइकिल से कूदकर अपनी जान बचा ली। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। माेटरसाइकिल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बकावंड़ निवासी एक युवक आज गुरूवार शाम काे बोरीगांव से मटनार जा रहा था। इसी बीच चलती एवेंजर माेटरसाइकिल में इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद आग भभक गई। माेटरसाइकिल चालक युवक ने किसी तरह माेटरसाइकिल से कूदकर अपनी जान बचा ली। इसके चंद मिनटों में माेटरसाइकिल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। माेटरसाइकिल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। माेटरसाइकिल में आग लगने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।