कांकेर, 23 जनवरी । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र स्थित कलगांव में शुक्रवार काे पागल कुत्ते के काटने से एक मवेशी की मौत हो गई। मवेशी की मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोग घबराकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे।
गांव के लोगों ने बताया कि, मवेशी को कुछ दिन पहले एक पागल कुत्ते ने काटा था, लेकिन मालिक को इसकी जानकारी नहीं थी। आज शुक्रवार को अचानक मौत होने पर पशुपालन विभाग ने प्राथमिक जांच में रैबीज की आशंका जताई। इसके बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। जैसे ही गांव में जानकारी फैली कि मवेशी पागल कुत्ते के काटने से मरी है, दूध पका उपयाेग कर चुके लोग तुरंत स्वास्थ्य केंद्र की ओर दौड़े। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और सभी प्रभावित ग्रामीणों को रैबीज रोधी इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। उन्हाेंने कहा कि सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि रैबीज जान लेवा हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बताया कि, किसी भी जानवर को कुत्ते के काटने पर तुरंत टीकाकरण कराना आवश्यक है। साथ ही ग्रामीणों से कहा गया कि, दूध या मांस से जुड़ी किसी असामान्य घटना पर तुत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें।