जल संवाद कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

भागलपुर, 23 जनवरी । जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में शुक्रवार को नगर सभापति राज कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही वाटर हेड के द्वारा जल गुणवत्ता परिक्षण कार्यशाला संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मंचासीन युको बैंक मैनेजर निकिता कुमारी, वार्ड पार्षद संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, राधा देवी थे। इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद, स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं लाभुक उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू एवं मांचासीन और वार्ड पार्षद के द्वारा प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लाभुकों को ऋण वितरण करते हुए क्रेडिट कार्ड दिया गया।

कार्यक्रम के अन्त में जल गुणवत्ता परिक्षण कार्यशाला संवाद के बारे में बताते हुए जल को शुद्ध और सुरक्षित रखने के बारे में बताया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद सुभाष कुमार, किशोर ठाकुर, विनोद रजक, प्रतिनिधि पप्पू झा, मुकेश कुशवाह, नगर परिषद सुल्तानगंज के प्रधान सहायक राजीव रंजन चौधरी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर शशि कुमार, नरेन्द्र कुमार, प्रियांक प्रदर्शी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य मौजूद थे।