वर्ष का छात्र है तथा गांव मुकलान का निवासी है।
प्रोफेसर सुनील कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस
परेड में भाग लेने के लिए प्रतिवर्ष देशभर से हजारों एनएसएस वॉलंटियर्स चयन प्रक्रिया
में भाग लेते हैं और विभिन्न चयन शिविरों के माध्यम से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते
हैं। इस वर्ष अंतिम स्तर पर पूरे देश से 200 एनएसएस वॉलंटियर्स का चयन हुआ है, जिनमें
से 148 वॉलंटियर्स गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेते हुए राष्ट्रपति को सलामी देंगे।
परेड में एनएसएस वॉलंटियर्स से पूर्व एनसीसी कंटिंजेंट रहेगा तथा उनके पश्चात सेंट्रल
बैंड मार्च करेगा। इस परेड में कुल 76 कंटिंजेंट भाग लेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक सैनी ने बताया
कि वर्तमान में महाविद्यालय में एनएसएस की कुल चार इकाइयां संचालित हैं, जिनमें
400 वॉलंटियर्स पंजीकृत हैं। एनएसएस के चारों कार्यक्रम अधिकारी—प्रोफेसर कुमारी सरोज, प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद, प्रोफेसर भावना एवं प्रोफेसर
सुनील कुमार—वॉलंटियर्स के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर विभिन्न गतिविधियों
के माध्यम से कार्य कर रहे हैं।