छपरा मे निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Spread the love

सारण, 25 जनवरी । छपरा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए छपरा नगर निगम की उपमहापौर रागिनी कुमारी के सौजन्य से शहर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शाह बनवारी लाल पोखरा, गुदरी, छपरा में किया गया।

यह शिविर मुख्य रूप से गरीब एवं असहाय नेत्र रोगियों को समर्पित रहा। शिविर में आने वाले मरीजों की आँखों की जाँच, मोतियाबिंद का ऑपरेशन, ब्लड प्रेशर और शुगर की जाँच पूरी तरह मुफ्त की गई। स्वास्थ्य जाँच के साथ-साथ मौके पर ही पात्र लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड और पेंशन कार्ड भी निःशुल्क बनाए गए।इस कार्य में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक, दरियापुर की मेडिकल टीम ने अपनी तकनीकी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के सफल संचालन में उपमहापौर रागिनी कुमारी के साथ समाजसेवी धर्मनाथ पिंटू और अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उपमहापौर रागिनी कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि नगर के हर गरीब और जरूरतमंद तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के जनहित के कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया। स्थानीय लोगों ने पहुँचकर इस शिविर का लाभ उठाया और इस मानवीय पहल की सराहना की।