स्वदेशी जागरण मंच : साइबर अपराध एवं उपभोक्ता कानून की जानकारी से कराया रूबरू

Spread the love

जोधपुर, 27 जनवरी । स्वदेशी जागरण मंच द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला 2026 में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर महानगर द्वारा साइबर अपराध और उपभोक्ता कानून पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर महानगर के सचिव मनोहर पालीवाल ने बताया कि इस संगोष्ठी में मुख्य वक्त साइबर पुलिस थाना के एसआई जमशेद खान थे। उन्होंने साइबर ठगी और इससे संबंधित होने वाले अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इससे बचने के उपायों के बारे में मेले में आए लोगों को जानकारियां दी। इसके साथ ही हैड कांस्टेबल रामदयाल ने भी लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीकों से अवगत कराया।

संगोष्ठी में राजकीय अधिवक्ता ललित पुरोहित ने उपभोक्ता कानूनों से लोगों को अवगत करवाया। केयर ग्रुप इंडिया के रीजनल मैनेजर राजेंद्र कुमार शर्मा ने भी अपने विचार रखे। संगोष्ठी के दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रान्त समन्वयक रामचंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश, ललितेश, दौला राम, गोरधन, वनिता गौड, अनिल वर्मा और राधेश्याम बंसल उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रचार प्रमुख गोविन्द जोशी ने किया और मेला संयोजक कमलेश गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।