प्रयागराज, 29 जनवरी । विश्व प्रसिद्ध माघ मेला प्रयागराज के पांचवें महत्वपूर्ण स्नान पर्व माघी पूर्णिमा एवं कल्पवासियों के वापसी के लिए वाहनों के आवागमन को लेकर मेला प्रशासन ने पूरी योजना तैयार कर लिया है। यह जानकारी गुरुवार को माघ मेला पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार पांडेय ने दी।
उन्होंने बताया कि एक फरवरी को माघी पूर्णिमा के दिन कल्पवासी अपना कल्पवास पूर्ण कर वापस अपने-अपने गन्तव्य को प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर माघ मेला क्षेत्र से कल्पवासियों और उनके परिजनो को उनके गन्तव्य तक आवागमन के मार्ग निर्धारित किया गया है।
जौनपुर मार्ग-जौनपुर मार्ग के कल्पवासियों को ले जाने के लिए आने वाले हल्के वाहनों को सहसों से अन्दावा मार्ग पर रहिमापुर से गारापुर मार्ग से सुरेश पान भण्डार के सामने से बांए मुड़कर चकर्ड प्लेट मार्ग से ओल्ड जी.टी. कछार पार्किंग के अन्दर से नागवासुकी मार्ग को जोड़ने वाली पुलिया पार कर नागवासुकी मार्ग से झूंसी मेला क्षेत्र में प्रवेश कर अपने शिविर तक जा सकेगें। वापसी कल्पवासियों के वाहन झूंसी मेला क्षेत्र से ओल्ड जी.टी. मार्ग द्वारा होमगार्ड तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
वाराणसी मार्ग- वाराणसी मार्ग के कल्पवासियो को ले जाने हेतु आने वाले हल्के वाहनों को अन्दावा तिराहा से दाहिने डायवर्ट कर रहिमापुर तिराहा से गारापुर मार्ग से सुरेश पान भण्डार के सामने से बाए मुड़कर चकर्ड प्लेट मार्ग से ओल्ड जी.टी. कछार पार्किंग के अन्दर से नागवासुकी मार्ग को जोड़ने वाली पुलिया पारकर नागवासुकी मार्ग द्वारा झूंसी मेला क्षेत्र से प्रवेश कर अपने शिविर तक जा सकेगें। वापसी-कल्पवासियो के वाहन झूंसी मेला क्षेत्र से ओल्ड जी.टी. मार्ग द्वारा होमगार्ड तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
मिर्जापुर एवं रीवाँ-चित्रकूट मार्ग उन्होंने बताया कि इसी तरह मिर्जापुर एवं रीवाँ-चित्रकूट मार्ग के कल्पवासियो को ले जाने के लिए आने वाले हल्के वाहनों को लेप्रोसी चौराहा, बाँगङ़ धर्मशाला चौराहा, जी.टी. जवाहर चौराहा फ्लाइओवर, शास्त्री ब्रिज झूंसी. कटका तिराहा से बाए मोड़कर ओल्ड जी.टी. मार्ग द्वारा ओल्ड जी.टी. रिवर फ्रंट चौराहे से बाए मोड़कर रिवर फ्रंट-गंगोली शिवाला मार्ग से झूंसी मेला क्षेत्र में प्रवेश कर अपने शिविर तक जा सकेगें। वापसी-कल्पवासियों के वाहन झूंसी मेला क्षेत्र से ओल्ड जी. टी. मार्ग द्वारा होकर कटका तिराहा से दाहिन मुड़कर जी.टी. मार्ग द्वारा शास्त्री ब्रिज होकर जी.टी. जवाहर ओवर ब्रिज द्वारा बांगड चौराहा पहुंच कर न्यू यमुना ब्रिज पारकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
कानपुर मार्ग व प्रयागराज शहर मार्ग- कानपुर मार्ग व प्रयागराज शहर मार्ग के कल्पवासियो को ले जाने के लिए आने वाले हल्के वाहनो को जी. टी. जवाहर चौराहा से ओल्ड जी. टी. मार्ग थाना दारागंज के सामने होते हुए पाण्टून पुल नंम्बर 5 ओल्ड जी.टी. मार्ग से झूंसी मेला क्षेत्र में प्रवेश कर अपने शिविर तक जा सकेगें। वापसी – कल्पवासियो के वाहन झूसी मेला क्षेत्र से ओल्ड जी.टी. मार्ग द्वारा कटका तिराहा से दाहिने मुड़कर जी.टी. मार्ग द्वारा शास्त्री ब्रिज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
लखनऊ एवं प्रतापगढ़-अयोध्या मार्ग- उन्होंने बताया कि लखनऊ एवं प्रतापगढ़-अयोध्या मार्ग के कल्पवासियो को ले जाने हेतु आने वाले हल्के वाहनों को चन्द्रशेखर आजाद सेतु पारकर मेहदौरी चौकी के पास बने बैरियर बिन्दु से डायवर्ट कर लूप मार्ग द्वारा रिवर फ्रंट मार्ग से नागवासुकी रिवर फ्रंट तिराहा से बाए मोड़कर पाण्टून पुल नंम्बर 7 से झूंसी मेला क्षेत्र में प्रवेश कर अपने शिविर तक जा सकेगें। अथवा – लखनऊ मार्ग पर बसना नालापुल के पास बने बैरियर बिन्दु से दाहिने डायवर्ट कर फाफामऊ थाना के सामने से चकर्ड प्लेट मार्ग द्वारा पाण्टून पुल नंम्बर 8 के माध्यम से रिवर फ्रंट मार्ग से नागवासुकी– रिवर फ्रंट तिराहा से बाए मोड़कर पाण्टून पुल न0 7 के द्वारा झूसी मेला क्षेत्र में प्रवेश कर अपने शिविर तक जा सकेगें। अथवा चन्द्रशेखर आजाद सेतु पारकर टेलियरगंज चौराहा, मोतीलाल एनआईटी तिराहा, मजार तिराहा, आई ईआरटी ओवर ब्रिज पारकर रिवर फ्रंट- नागवासुकी तिराहा से बाए मोड़कर पाण्टून पुल नंम्बर 7 से झूंसी मेला क्षेत्र में प्रवेश कर अपने शिविर तक जा सकेगें। वापसी – इस मार्ग पर जाने वाले कल्पवासियो के वाहन झूसी मेला क्षेत्र से ओल्ड जी.टी.मार्ग द्वारा होमगार्ड तिराहा से अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
जो कल्पवासी माघ मेला सेक्टर नम्बर 7 में रहकर कल्पवास कर रहे है उनके वाहनों की वापसी अरैल बांध रोड, नवप्रयागम पार्किंग एप्रोच मार्ग, लेप्रोंसी चौराहा से अपने गन्तव्य को जा सकेगें। जो कल्पवासी माघ मेला सेक्टर नम्बर 1 व 2 में रहकर कल्पवास कर रहे हैं उनको ले जाने वाले हल्के वाहनों को जी.टी. जवाहर चौराहा से काली मार्ग से अपर संगम मार्ग द्वारा परेड मेला क्षेत्र में प्रवेश कर अपने शिविर तक जा सकेगें। वापसी- कल्पवासियों के इन वाहनों की वापसी त्रिवेणी मार्ग द्वारा अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
माघ मेला मुख्य स्नान माघी पूर्णिमा पर्व पर स्नान हेतु क्षेत्रवार पार्किंगो की व्यवस्था निम्नवत होगी।
परेड क्षेत्र- इस क्षेत्र के स्नानार्थी श्रद्धालु गण अपने वाहनों को क्रमशः हेलीपैड पार्किंग, गल्लामंडी पार्किंग, कालीमार्ग (किसान युनियन), टी.पी. लाइन के सामने व पीछे, प्लाट नम्बर 17 तथा नागवासुकी पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क कर काली सडक, काली सड़क-2, अपर संगम मार्ग द्वारा स्नान घाट पर जा सकेंगे।
झूंसी क्षेत्र – इस क्षेत्र के स्नानार्थी श्रद्धालु अपने वाहनो को क्रमशः ओल्ड जी.टी. कछार पार्किंग, पूरेसूरदास, चीनी मिल पार्किंग, महुआ बाग पार्किंग, सोहम आश्रम पार्किंग, त्रिवेणीपुरम उत्तरी व दक्षिणी पार्किंग में, अपने वाहनो को पार्क कर निर्धारित मार्ग द्वारा स्नान घाट पर जा सकेंगे।
अरैल क्षेत्र- इस क्षेत्र के स्नानार्थी श्रद्धालु अपने वाहनो को क्रमशः नवप्रयागम प्रथम व द्वितीय पार्किंग, देवरख कछार, गजिया पार्किंग व डीपीएस कछार पार्किंग में अपने वाहनो को पार्क कर निर्धारित मार्ग द्वारा स्नान घाट पर जा सकेंगे। कल्पवासियों के समस्त प्रकार के वाहनों की वापसी पैदल श्रद्धालुओ की भीङ़ समाप्त होने के बाद पुलिस प्रशासन की उद्घोषणा के पश्चात ही होगी।