डीएम ने सिंहद्वार व कांवड़ पटरी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Spread the love

हरिद्वार, 30 जनवरी । जिलाधिकारी ने सिडकुल के आर एम एवं नगर निगम की टीम के साथ आज कांवड़ पटरी मार्ग (सिंह द्वार से पुल जटवाड़ा की ओर) पर चल रहे सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने पुल जटवाड़ा से सिंहद्वार तक बेहतर साफ सफाई के साथ कई जगह पर बाउंड्री वॉल एवं मार्ग क्षतिग्रस्त को दूरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ पटरी मार्ग एक वैकल्पिक मार्ग भी है जिससे श्रद्धालु हरिद्वार आते है,इस मार्ग को दूरस्त करें ताकि यहां पर आने में साफ और सुंदर वातावरण मिल सके।

उन्होंने सिंहद्वार पुल के आसपास अतिक्रमण कर लगाई गई फड़, ठेली और अस्थाई दुकानों को तत्काल हटाने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। सिंहद्वार से कांवड़ पटरी मार्ग पर सीएसआर के माध्यम से एकम्स कंपनी एवं हीरो कंपनी द्वारा किए जा रहे सफाई अभियान को लेकर एकम्स कंपनी एवं हीरो कंपनी के अधिकारियों को सौंदर्यकरण कार्य में तेजी लाने को कहा।

नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई अभियान में किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता न बरती जाए। निरंतर निगरानी करते हुए अपने अपने क्षेत्रों को स्वच्छ एवं क्लीन करे। इस दौरान सिडकुल के आरएम कमल किशोर कफल्टिया, एकम्स कंपनी के जीएम केडी शर्मा, हीरो कंपनी के एचआर हेड पंकज भट्ट, हरीश नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।