रोहतास डेयरी मे पशु प्रबंधन का प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

उन्होंने बताया कि शाहाबाद के चारो जिलों रोहतास, भोजपुर, बक्सर व कैमूर के के 480 पशुपालको को पशु प्रबंधन के प्रशिक्षण दिया गयाl आज से 780 को प्रशिक्षण का कार्य शुरू हुआ हैl जो तीन माह तक चलेगा l एक बैच मे 36 पशुपालको को तीन दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता हैl

उन्होंने बताया कि पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण में डेयरी विकास, पशु स्वास्थ्य, चारा प्रबंधन, दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण, और पशुपालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाती है। यह प्रशिक्षण पशुपालकों को अपने व्यवसाय को बेहतर ढंग से चलाने और अधिक आय अर्जित करने में मदद करता है l

उन्होंने बताया कि पशु प्रबंधन का प्रशिक्षण ट्रेनिंग प्रभारी दिलीप कुमार गौड़ के नेतृत्व मे दिया जा रहाl राजेश कुमार पशु प्रबंधन, कम लागत मे ज्यादा दूध उत्पादन व ए आई तकनीक की जानकारी व पशु चिकित्सक डा. कुणाल समय से पशुओ के टीकाकरण को जागरूक कर रहे हैlउन्होंने बताया कि पशुओ को संतुलित आहार देना, जिसमें हरा चारा, सूखा चारा और दाना शामिल हो।स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेने ।नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच, गोशाला की नियमित सफाई,आरामदायक और सुरक्षित रहने की व्यवस्था को जगरूक किया जा रहा हैl

उन्होंने बताया कि इन्हे दूध उत्पादन समिति से संबंधित जानकारी व मूवी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा हैl