मिशन मोड पर निगम हटा रहा अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर

Spread the love

जयपुर, 04 फ़रवरी । नगर निगम सभी जोनों में अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाने के लिए मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। गत एक माह में 3000 से भी अधिक अवैध बैनर, पोस्टर तथा 300 से भी अधिक अवैध हॉर्डिंग भी हटाए जा चुके हैं।

आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्राधिकार में अवैध रूप से लगे हुए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, कटआउट शहर को बदरंग करते हैं। साथ ही इससे नियमों के विपरीत लगाने से राजस्व आय भी प्रभावित होती है। साथ ही अतिक्रमण को भी बढ़ावा मिलता है। इसलिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को हटाया जाता रहा है। जोन स्तर पर राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक एवं जोन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक की संयुक्त टीम गठित कर अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। गत एक माह में 3000 से अधिक अवैध बैनर, पोस्टर, कटआउट के साथ-साथ 300 से भी अधिक अवैध होर्डिंग हटवाए गए।