अशोकनगर: अब कलेक्टर खिला रहे गायों को चारा

Spread the love

अशोकनगर, 06 फरवरी। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में कलेक्टर अब गाय को चारा खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसी ही तस्वीर शुक्रवार को यहां नजर आई, अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर साकेत मालवीय जब ग्राम पंचायत मोहरी राय का जायजा लेने पहुंचे तो पहले तो उन्होंने पंचायत में जन सुनवाई की और आंगनवाडी का जायजा लिया इस दौरान गौ शाला का जायजा लेने के वक्त अपने हाथों से उन्होंने गायों को चारा भी खिलाया। इस अवसर उन्होंने आंगनबाड़ी में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण मध्यांह भोजन देने के निर्देश दिए।

दर असल देखा जाए तो कलेक्टर साकेत मालवीय से पूर्व तत्कालीन कलेक्टर आदित्य सिंह यहां सायकिल से इस तरह के दौरे भ्रमण के लिए चर्चाओं में रहे, पर अब यहां कलेक्टर की सायकिल चलन की समाप्ति के बाद अब कलेक्टर साकेत मालवीय की तस्वीर चारे के लिए चर्चित दिखाई दी जो उनके द्वारा गायों को खिलाया जा रहा।

वहीं उनके द्वारा उनके दफ्तर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले आगंतुकों के लिए दरवाजे खोलकर अंदर पास सोफे पर बैठाकर उनकी समस्यायें सुनना भी कम चर्चा का विषय नहीं कि ये साहब भी पहले वाले से कम नहीं? चर्चा का विषय तो बन रहे हैं।

अब देखने वाली बात ये है कि विकास के पायदानों पर पिछड़े और भू-माफियागिरी और भ्रष्टाचार के लिए चर्चित हो चुके इस जिले को किस ऊंचाई पर ले जाने में कामयाब होते हैं ?