नगर पालिका पुरोला अध्यक्ष का एक साल बेमिसाल, किया श्वेत पत्र जारी

Spread the love

उत्तरकाशी, 07 फ़रवरी । नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला बिहारी लाल शाह के बोर्ड का एक वर्ष पूरा हो गया है।

शनिवार को उन्होंने अपने कार्य काल के “एक साल बेमिसाल ” को मीडिया के सामने श्वेत पत्र जारी किया है। पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष बिहारी लाल शाह के नेतृत्व में बीते एक वर्ष के दौरान नगर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था, सड़क-नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया है।

पालिकाध्यक्ष ने नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी गई और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

उन्होंने अपनी प्रमुख उपलब्धियों में नगर के विभिन्न वार्डों में इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण, नालियों का निर्माण व सुधार, स्ट्रीट लाइट स्थापना, जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता अभियान, पार्कों का सौंदर्यीकरण, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा सार्वजनिक स्थलों के विकास जैसे कार्य कराए गए। नगर की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई को बेहतर बनाने के लिए भी अनेक कदम उठाए गए।

नगर पालिका क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में गलियों, संपर्क मार्गों और मुख्य सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का विवरण श्वेत पत्र में शामिल किया गया है। वहीं बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालियों के निर्माण और चौड़ीकरण के कार्यों का भी उल्लेख किया गया है।

श्वेत पत्र में बताया गया है कि नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक शौचालयों, पार्किंग व्यवस्था, नगर सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था किया गया है।

पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह नेभविष्य के लिए नगर पालिका पुरोला के लिए र्वप्रथम मैं नगर पालिका पुरोला के जनमानस का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने मुझ साधारण परिवार के व्यक्ति को नगर पालिका की सेवा का अवसर प्रदान किया। मैं राजा रघुनाथ की इस पावन धरती को नमन करते हुये नगर पालिका पुरोला के समस्त जनमानस को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं एवं शपथ लेता हूं कि आगामी 4 वर्षों में मेरे द्वारा पूरजोर प्रयास किया जायेगा कि मैं पुरोला के आम जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर सभासद मनोज हिमानी, श्वेता असवाल, करुणा बिष्ट, पूनम नेगी, अनुराधा गुसाईं, अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों सफल कार्यकाल के लिए नगर पालिका अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।