एसएमजेएन पीजी कॉलेज के पांच छात्रों ने नेट परीक्षा की उत्तीर्ण

Spread the love

हरिद्वार, 07 फरवरी । एसएमजेएन पीजी कॉलेज के पांच छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) उत्तीर्ण कर कॉलेज और हरिद्वार जनपद का नाम रोशन किया है।कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी और प्राचार्य प्रो.सुनील बत्रा ने शनिवार को इस उपलब्धि की जानकारी दी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र हैं मोहित मल्होत्रा (वाणिज्य), अक्षत त्रिवेदी (समाज कार्य), गौरव वर्मा (वाणिज्य), खुशी गुप्ता (अर्थशास्त्र) और प्रिया रंजन (अंग्रेजी साहित्य)।प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।