गरोठ पुलिस ने एमडी फैक्ट्री पकड़ी, बडी मात्रा में केमिकल भी जब्त

Spread the love

मंदसौर, 08 फ़रवरी । मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना पुलिस द्वारा एमडी बनाये जाने वाले केमिकल का गाढा मिश्रण सहित अन्य उपकरण जब्त किये गये।

गरोठ थाना प्रभारी हरीश मालवीय ने बताया कि मुखबीर सुचना से ग्राम सुरजना स्थित खेत कुए पर दविश दी गई दी गई। मौके पर दो व्यक्ति एमडी बनाते हुए पाये गये। मौके पर पर उनके कब्जे से एक स्टील के घड़े में तीव्र गंध वाला मादक पदार्थ (एमडी) बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल के मिश्रण को छाछ बनाने की मशीन से बिलोते हुए अन्य उपकरण के साथ मिले। जिसमें वजनी 12 किलो 610 ग्राम, 102 ग्राम एमडी थी । पकड़े गए आरोपियों से पुछताछ करते एक ने अपना नाम दीपक पुत्र राधेश्याम (32) साल निवासी सुरजना व दूसरे ने सुमित पुत्र राजाराम (19) निवासी सुरजना का होना बताया गया। थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 8/15, 22, 29, 30 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्द किया गया।

उल्लेखनीय है कि मंदसौर जिला मादक पदार्थो की तस्करी का बड़ा क्षेत्र बन गया है। समीप के राजस्थान आए लेकर भोपाल तक हुई कार्यवाही में भी ड्रग के तार मन्दसौर से ही जुड़े हैं इसके साथ ही गरोठ के आसपास के क्षेत्र में पहले भी इस तरह की कार्यवाही हो चुकी है, लेकिन फिर से अपराधियों ने अपने जाल को फैला लिया जिसके बाद अब एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

एमडी तस्करी का मंदसौर हॉटस्पॉट बन चुका है। हाल के महीनों में रतलाम, आगर मालवा और प्रतापगढ़ में हुई एमडी ड्रग्स से जुड़ी कार्रवाइयों में भी मंदसौर से कनेक्शन सामने आए थे। इसके अलावा भोपाल स्थित चर्चित एमडी फैक्ट्री कांड में भी मंदसौर जिले से जुड़े लोगों की संलिप्तता उजागर हुई थी।

अफीम से आगे बढ़ चुका है नशे का नेटवर्क

अब तक मंदसौर जिले की पहचान मुख्य रूप से अफीम और डोडा चूरा की तस्करी को लेकर रही है। लंबे समय तक यह क्षेत्र पोस्ता और डोडा चोरी व तस्करी का गढ़ माना जाता था, लेकिन अब हालात यह संकेत दे रहे हैं कि एमडी जैसे सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार भी यहां तेजी से पैर पसार चुका है।

पहले जहां मंदसौर में एमडी के रिटेलर और होलसेलर सक्रिय बताए जाते थे, वहीं अब यहीं फैक्ट्री स्थापित होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो नशे के नेटवर्क के और गहराने की ओर इशारा करती हैं।

नशे को नेटवर्क को करेंगे ध्वस्त – एसपी

मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि हमारा प्रयास है कि जिले में फैले नशे को नेटवर्क को पूरी तहर से ध्वस्त कर देगे। इसलिए इस ओर लगातार कार्यवाही की जा रही है आगे भी इस प्रकार की कार्यवाहियां जारी रहेगी। एमडी ड्रग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।