हरिद्वार, 09 फ़रवरी । बीएचईएल, हरिद्वार में वसुधैवनीडम् फाउंडेशन और रन क्लब हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण समारोह और 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष आचार्य योगेंद्र मेधावी एवं मुख्य अतिथि राकेश कुमार (उपाध्यक्ष, वसुधैवनीडम्) द्वारा बच्चों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं व युवतियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बंजर भूमि पर फलदार और औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने विचारों की शुद्धता को उत्तम कर्म का आधार बताया। देहरादून से आईं भैरवी बहन ने कार्यक्रम की सामाजिक और सांस्कृतिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में ऋषिमन चंदवानी, विशाल सैनी, सूर्या बिष्ट, शेर सिंह सैनी, किशन कुमार चंदवानी, अर्चित चंदवानी, अर्जुन भारद्वाज, सचिन तिवारी, मदन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।