मांस प्रसंस्करण प्रशिक्षण प्रारंभ, बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर

Spread the love

बरेली, 11 फरवरी । आईसीएआर–भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), इज्जतनगर में ‘मांस प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन’ विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को शुभारम्भ हुआ। संयुक्त निदेशालय (प्रसार शिक्षा) एवं पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण में 25 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

उद्घाटन सत्र में विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम निदेशक डॉ. ए.आर. सेन ने स्वच्छ मांस उत्पादन, मूल्य संवर्धन, उप-उत्पादों के वैज्ञानिक उपयोग और आधुनिक पैकेजिंग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में उत्पादित मांस का बहुत कम हिस्सा ही प्रसंस्कृत उत्पादों में बदल पाता है, जबकि इस क्षेत्र में लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों की व्यापक संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक अपनाकर युवा स्थायी आय के अवसर विकसित कर सकते हैं।

प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ए.के. विश्वास ने कहा कि प्रसंस्कृत मांस, खासकर पोल्ट्री उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। कटिंग-डिबोनिंग, मूल्य संवर्धित उत्पाद, ब्रांडिंग और विपणन जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार की संभावनाएं हैं।