नई दिल्ली, 11 फ़रवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में हुई गोलीबारी की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि वे वह कनाडा में हुई इस भीषण गोलीबारी से स्तब्ध हैं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं।
मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा, “शोक की इस घड़ी में भारत कनाडा की जनता के साथ एकजुटता से खड़ा है।”
एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, “कनाडा में हुई भयानक शूटिंग से बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। इस दुख की घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ खड़ा है।”