ढाका, 12 फरवरी । बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह के लिए आज दोपहर 12 बजे तक 32.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी बांग्लादेश निर्वाचन आयोग के मुख्यालय में वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने दोपहर पौने एक बजे संवाददाता सम्मेलन में दी।
आयोग के वरिष्ठ सचिव अहमद ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक 32,789 मतदान केंद्रों पर 32.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि देशभर में 42,651 केंद्रों पर मतदान चल रहा है। अभी तक किसी भी पोलिंग सेंटर से अनहोनी या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली है।
इस बीच अंतरिम सरकार के सचिवालय ने बताया कि मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने आज सुबह यहां गुलशन मॉडल स्कूल और कॉलेज पोलिंग सेंटर पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रोफेसर यूनुस ने 13वें संसदीय चुनाव और जुलाई नेशनल चार्टर पर राष्ट्रीय जनमत संग्रह के लिए सुबह 10:25 बजे मतदान किया। वो सुबह करीब 10:20 बजे पोलिंग सेंटर पहुंचे।
————