धौलपुर, 12 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी जाटोली मंडल के गांव भेसेंना में गुरूवार को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधानसभा धौलपुर प्रत्याशी रहे भाजपा नेता डा. शिवचरण कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश विकसित भारत 2047 के संकल्प की पूर्णता की दिशा में आगे बढ रहा है।
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। विकसित भारत रोजगार गारंटी योजना से युवाओं और किसानों को रोजगार मिल रहा है। इस योजना से किसानों एवं युवाओं, मजदूरों के लिए मददगार साबित हो रही है। सम्मेलन की अध्यक्षता जाटोली मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सक्सेना ने की। मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह गुर्जर ने योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शशिकांत शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष हाकिम सिंह लोढ़ा, राजेंद्र त्यागी, विजेंद्र सिंह त्यागी, राजा सिंह, गजेंद्र सिंह, मनोज सिंह लोढ़ा, डॉक्टर ओम प्रकाश, महावीर गर्ग,ओम प्रकाश,दुर्गेश श्रीवास्तव, कल्याण सिंह,सुल्तान सिंह एवं अशोक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।