जबलपुर, 13 फरवरी । मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय द्वारा आज शुक्रवार को “संहिता आधारित नैदानिक दृषिटकोण” विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के प्रतिष्ठित आयुर्वेद विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।
शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ एलएल अहिरवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यशाला में आयुर्वेद के माध्यम से रोगों की पहचान एवं उपचार की आधुनिक एवं व्यवहारिक पद्धतियों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला में प्रमुख वक्ता के रूप में देश के प्रतिष्ठित आयुर्वेद विशेषज्ञ भाग लेंगे। इनमें ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद के डीन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. महेश व्यास, श्री धनवंतरी शासकीय आयुर्वेद कॉलेज उज्जैन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ जे पी चौरसिया एवं मानसरोवर आयुर्वेदिक कॉलेज भोपाल के प्राचार्य डॉ अनुराग सिंह राजपूत शामिल हैं। कार्यशाला में आयुर्वेद चिकित्सक, विशेषज्ञ, शोधार्थी एवं विद्यार्थी भी सहभागिता करेंगे।
– सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 फरवरी कोवहीं, शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय द्वारा शनिवार, 14 फरवरी को दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम” “गूंज-2026” का आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रम राइट टाउन स्थित मानस भवन में होंगे।